जहां एक तरफ क्रिकेट की शुरूआत को लेकर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका ने कमर कस ली है, तो वहीं बीसीसीआई और उसके राज्य संघ किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं हैं। बता दे, भारतीय बोर्ड ने पहले ही गृह मंत्रालय की ओर से स्टेडियम खोले जाने के दिशा निर्देश दिए थे।
बावजूद इसके कोरोना के खौफ से किसी भी राज्य क्रिकेट एसोसिएशन ने अब तक अपने यहां इस तरह की गतिविधि शुरू करने में कोई रुचि नहीं दिखाई है और न ही बोर्ड ने उन पर कोई दबाव बनाया है।
तो वहीं अब क्रिकेट गतिविधियों को लेकर बोर्ड दो से तीन दिनों के अंदर दिशा निर्देश सामने लाने जा रहा है। बावजूद इसके राज्य संघ क्रिकेट गतिविधि शुरू कराने की जल्दबाजी में नहीं हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन समेत कुछ राज्यों ने अपने चुनींदा क्रिकेटरों को नियमों के दायरे में रहते अभ्यास की अनुमति प्रदान की है। इनमें कुलदीप यादव और अंकित राजपूत प्रमुख हैं।