भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए सिडनी पहुंच चुकी है। भारतीय क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद शनिवार को लंबे अरसे बाद ट्रेनिंग की। ओस्ट्रिलिया को उसी के घर में हारने के लिए भारतीय टीम कड़ी मेहनत में जुट गई है।
ऑस्ट्रेलिया के और विश्व के नंबर एक बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ ने भारतीय गेंदबाज़ों को खुली चेतावनी दी है की अगर भारतीय गेंदबाज़ उन्हें शार्ट पिच गेंद डालेंगे तो उनके लिए ही नुकसानदायक होगा क्यूंकि स्मिथ को अब शार्ट पिच गेंदों से डर नहीं लगता।
स्टीव ने कहा – उनके सामने शॉर्ट गेंद डालने से ऑस्ट्रेलिया को ही फायदा होगा। यदि टीमें मुझे शॉर्ट गेंद डालने की सोच रही हैं तो इससे हमारी टीम को ही फायदा होगा, क्योंकि मैंने अपने जीवन में ऐसी गेंदें इतनी खेल ली हैं कि अब तनाव नहीं होता है। ”
स्मिथ ने आगे कहा – वागनर ने शानदार गेंदबाजी की थी, लेकिन दूसरे उसे दोहरा नहीं सकेंगे। कुछ और विरोधी टीमों ने कोशिश की, लेकिन उस तरह नहीं कर पाये, जैसा वागनर ने किया था। वह कमाल का गेंदबाज है।
आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले सत्र में बांए हाथ के तेज गेंदबाज नील वागनर ने चार बार स्मिथ को शॉर्ट पिच गेंदों पर आउट किया था।
भारतीय टीम तीन वनडे, तीन टी20 और चार टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलेगी।