भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से दूसरा टेस्ट मैच शुरू होगा। यह मैच मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। भारतीय कप्तान विराट कोहली भारत वापसी के लिए तैयार हैं बाकी बचे मुकाबलों में कप्तान विराट कोहली नहीं खेलेंगे।
दरअसल, विराट जनवरी के पहले हफ्ते में पिता बनने वाले हैं जिसको लेकर विराट ने बीसीसीआई से पैटर्निटी लीव मांगी थी, जिसे बीसीसीआई ने मंजूरी दे दी थी। विराट ने अपने पहले बच्चे के जन्म के दौरान पत्नी के साथ होने की इच्छा जताई थी। जिस कारण से वह कल ही स्वदेश लौट चुके हैं। उनकी गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे टीम की कप्तानी करेंगे।
पैटर्निटी लीव को लेकर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ विराट को बताया की उन्होंने सही किया है। विराट की पैटर्निटी लीव को लेकर स्मिथ के कहा – ” बेशक यह भारत के लिए बड़ा नुकसान है कि विराट बाकी मैचों में नहीं खेलेंगे। हमें देखना होगा कि वह पहली पारी में किस तरह खेले। यह गेंदबाजी की अनुकूल पिच पर अच्छे गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ स्तरीय प्रदर्शन था। ” विराट ने पहली पारी में 74 रन बनाए थे।
विराट की पैटर्निटी लीव को सही बताते हुए उन्होंने विराट को बधाई भी दी। उन्होंने कहा – ” मैंने पहले टेस्ट के बाद उन्हें बधाई दी और कहा कि आपकी यात्रा सुखद रहे, उम्मीद करता हूं कि बच्चे के साथ सब कुछ सही रहेगा। अपनी पत्नी को मेरी ओर से शुभकामनाएं दीजिएगा। ”
उन्होंने आगे बताया – ” मुझे यकीन है कि उन पर यहां रुकने के लिए काफी दबाव रहा होगा लेकिन कदम उठाना और अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौटना, इसके लिए उन्हें श्रेय जाता है। वह निश्चित तौर पर इसका गवाह बनना चाहेंगे। ”
स्मिथ ने कहा कि – ” निजी तौर पर मैं चाहूंगा कि लाल गेंद का क्रिकेट जिंदा रहे। मुझे लगता है कि एक श्रृंखला काफी है। जैसा कि हमने एडीलेड में देखा, शानदार काम किया, यह दर्शनीय था। हमने काफी अच्छे डे-नाइट मैच खेले हैं, लेकिन कुल मिलाकर निजी तौर पर मैं लाल गेंद का काफी क्रिकेट खेलना चाहता हूं। ”
भारतीय टीम इस समय टेस्ट सीरीज में 1-0 से पीछे है।