रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर भारतीय क्रिकेट टीम ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को अपने नाम करते हुए ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में ही धूल च़टाकर उसका गुरुर तोड़ दिया। जिसके बाद दुनिया ने भारतीय टीम को सलाम ठोका है। क्रिकेट पंडितो का मानना है कि टीम में सीनियर खिलाड़ियों के न होने से युवा भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में धूल चटाया है वह ऐतिहासिक है।
जबकि दूसरी ओर भारतीय़ टीम ने वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों को टीम में मौका दिया। जिसके फलस्वरुप इन खलाड़िंयो ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। इन सबके बीच में सबसे ज्य़ादा आकर्षण का केंद्र बनें मोहम्मद सिराज। आपको बता दें कि दौरा शुरु होने से पहले ही सिराज के पिता का निधन हो गया। बावजूद इसके सिराज घर नहीं लौटे, टीम के साथ अपनी दमदारी को दिखाने के साथ-साथ अपने पिता का सपना भी पूरा किया।
सिराज जब ऑस्ट्रेलिया दौरे से अपने घर लौटे तो वो अपने के लिए गिफ्ट खरीदकर अपने को दिया। क्या आप जानते हैं कि सिराज ने अपने आप को क्या गिफ्ट खरीदा है? यदि आप नहीं जानतें हैं तो हम आपको बताते हैं। शुक्रवार को सिराज ने खुद को बीएमडब्ल्यू कार खरीदकर गिफ्ट की। इस बात की जानकारी सिराज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दी है। सिराज ने नई गाड़ी का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि सिराज के पिता कभी ऑटो चलाते थे और उनके बेटे ने घर के बाहर BMW कार खड़ी कर दी। हालांकि इस पल को देखने के लिए आज सिराज के पिता उनके साथ नहीं हैं।
आपको बता दें कि मोहम्मद सिराज हैदराबाद में एक बेहद ही गरीब परिवार में जन्मे, उनके पिता एक ऑटो ड्राइवर थे। लेकिन ऑटो ड्राइवर होने के बाद भी पिता ने सिराज को कभी किसी चीज की कमी नहीं होने दी। उन्होंने सिराज को अच्छे से अच्छे स्पाइक्स लाकर दिये। सिराज दिनभर क्रिकेट की प्रैक्टिस ही करते थे। यहां तक कि वो रात में भी प्रैक्टिस के लिए जाते थे। ज्यादा प्रैक्टिस करने के कारण सिराज अपना मां से मार भी खाते थे। लेकिन सिराज उन्होने प्रैक्टिस नहीं छोड़ा, यही कारण है कि उनकी प्रैक्टिस ने उन्हें आईपीएल तक ले आई, और अब अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी के तौर पर पहचाने जाने लगे।