भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
इस मैच में भारत टीम की की तरफ से दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है। बल्लेबाज शुभमन गिल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज। शुभमन गिल ने मैदान पर उतरते साथ ही एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
The moment when your dreams come true. No better stage than the Boxing Day Test to make your maiden Test appearance. @RealShubmanGill is now the proud holder of India's Test cap 🧢 No. 297. #TeamIndia #AUSvIND pic.twitter.com/G0kdE9TgNU
— BCCI (@BCCI) December 25, 2020
दरअसल, शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। शुभमन गिल ने 21 साल और 108 दिन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में अपना डेब्यू किया। इससे पहले भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने 19 साल और 46 दिन की उम्र में अपना डेब्यू किया था।
आपको बता दें कि 2001 के बाद यह तीसरा मौका है जब दो या उससे अधिक भारतीय खिलाड़ियों ने विदेशी जमीन पर एक साथ डेब्यू किया है। इसके अलावा दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम में दो और बदलाव हुए हैं ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा को टीम में जगह मिली है।
भारतीय टीम का प्लेइंग इलेवन :- अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।