1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. भारतीय टीम के प्रदर्शन पर चुटकी लेते नजर आए आफरीदी

भारतीय टीम के प्रदर्शन पर चुटकी लेते नजर आए आफरीदी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारतीय टीम के प्रदर्शन पर चुटकी लेते नजर आए आफरीदी

भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 36 रनों पर ऑलआउट होने पर पूरी दुनिया से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और काफी मजाक भी बन रहा है। पाकिस्तान के धांसू क्रिकेटर रहे शाहिद आफरीदी और शोएब अख्तर ने भी इसपर मजे लेते हुए ट्वीट किए।

अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए आफरीदी ने लिखा – ” आज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने गेंदबाजी में जबरदस्त दिखाया. टेस्ट क्रिकेट में काफी लंबे वक्त के बाद टॉप क्वालिटी की तेज गेंदबाजी देखने को मिली. लेकिन इंडियन टीम अब भी मुकाबला करने की ताकत रखती है, हालांकि विराट कोहली के जाने के बाद टीम में थोड़ी दिक्कतें जरूर देखी जा सकती है। ”

आपको बता दें कि 2013 में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग टेस्ट मैच में मजह 49 रन बनाए थे। आफरीदी ने ट्वीट किया और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर तारीफ की।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में पहला डे-नाईट टेस्ट 17 दिसंबर से शुरू हुआ था। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहली पारी में भारत ने 244 रन बनाए, लेकिन दूसरी पारी में भारतीय टीम 21 ओवर में ही बिखर गई और 9 विकेट के नुकसान पर महज 36 रन ही बना सकी।

मोहम्मद शमी रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। भारत का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी न छू सका। 90 रनों के टारगेट को ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से हासिल कर आठ विकेट से यह मैच जीत लिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...