चेन्नई के स्टार बल्लेबाज़ शेन वाटसन अब कोई भी क्रिकेट फॉर्मेट नहीं खेलेंगे उन्होंने इस बात की जानकरी चेन्नई की टीम को दी। ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले उन्होंने सीएसके में अपने टीम मेट्स को भी बताया कि कोई भी फॉर्मेट की क्रिकेट में अब वो नही खेलेंगे।
इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल की नीलामी में वॉटसन को टीम में शामिल किया था। साल 2018 में आईपीएल फाइनल में वॉटसन की शानदार शतक की बदौलत चेन्नई की टीम ने खिताब पर कब्ज़ा जमाया था।

शेन वॉटसन ने पिछले साल आईपीएल के फाइनल मुकाबले में भी शानदार बल्लेबाज़ी की थी। चोट के बावजूद फाइनल मैच में वो वल्लेबाज़ी करते रहे थे। हालांकि सिर्फ 1 रन से चेन्नई की टीम मैच हार गयी थी। वॉटसन आईपीएल में कुल 43 मैच चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल चुके हैं।
आपको बता दें कि शेन वाटसन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से भी खेल चुके हैं और राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए वाटसन ने 2008 में राजस्थान को आईपीएल का ख़िताब अपने नाम करने में अहम भूमिका निभाई थी।