पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी विदेशी लीग में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। शाहिद अफरीदी लंका प्रीमियर लीग के पहले सीजन में खेलते नजर आएंगे।
शाहिद अफरीदी एलपीएल में गाले ग्लेडिएटर्स की ओर से खेलेंगे और उन्हें टीम की कमान भी दी गई है। गाले ग्लेडिएटर्स ने सोशल मीडिया वेबसाइट ट्विटर के जरिए अफरीदी को कप्तान बनाए जाने का एलान किया है।
अफरीदी ने हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग के प्लेऑफ मुकाबलों में हिस्सा लिया था। अफरीदी इन मुकाबलों में गेंद से कमाल दिखाने में कामयाब रहे, लेकिन उनका बल्ला शांत ही रहा। अफरीदी ने मुलतान सुल्तान की ओर से खेलते हुए तीन विकेट लिए और 13 रन बनाए।
लंका प्रीमियर लीग का पहला सीजन 26 नवंबर से शुरू होने जा रहा था। एलपीएल को हालांकि सीजन की शुरुआत से पहले ही क्रिस गेल, मलिंगा जैसे खिलाड़ियों के पीछे हटने की वजह से बड़ा झटका लगा है। लंका प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला 16 दिसंबर को खेला जाएगा।