1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अमिताभ के लिए दुआ मांगी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अमिताभ के लिए दुआ मांगी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अमिताभ के लिए दुआ मांगी

सदी के महानायक अमिताभ कोरोना से पीड़ित है और इस बात का पता चलने के बाद से ही देश में दुआओं का दौर जारी है। हर कोई उनकी सलामती की प्रार्थना कर रहा है।

वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी अमिताभ बच्चन के जल्दी ठीक होने के लिए दुआ मांगी है।

दरअसल शाहिद अफरीदी ने ट्विटर के जरिए अमिताभ बच्चन के जल्द ठीक होने की कामना की है। अफरीदी ने लिखा कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन में आप दोनों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

इसके अलावा पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी अमिताभ बच्चन के जल्दी ठीक होने की कामना की है।

अख्तर ने लिखा कि अमित जी आप जल्दी ठीक हो जाएं, मैं आपके ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...