पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज शाहिद आफरीदी और गौतम गंभीर के बीच जो तल्खियां है वो सबको मालूम है। एक बार फिर शाहिद आफरीदी के एक बयान से वो तल्खी खुलकर सामने आ गई है।
आपको बता दे कि तूफानी बल्लेबाज कहे जाने वाले आफरीदी ने बयान दिया है कि एक इंसान के तौर पर वो गौतम गंभीर को पसंद नहीं करते है।
आफरीदी ने कहा, एक क्रिकेटर को तौर पर, एक बल्लेबाज के तौर पर मैंने हमेशा उन्हें पसंद किया है लेकिन एक इंसान के तौर पर, वह कई बार ऐसी चीजें कर जाते हैं कि आप सोचते तो कि जाने दो यार, उनके साथ कुछ समस्या है. उनके फिजियो ने हमेशा यह बताया है।
बताते चले, इन दोनों के बीच बयानबाजी आज की नहीं है ,इससे पहले भी जब आफरीदी ने कश्मीर को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था तब भी गौतम गंभीर ने उन्हें कड़ा जवाब दिया था।