1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. चेन्नई के बल्लेबाजों पर बरसे सहवाग, ‘बोले सरकारी नौकरी समझ ली है क्या’

चेन्नई के बल्लेबाजों पर बरसे सहवाग, ‘बोले सरकारी नौकरी समझ ली है क्या’

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चेन्नई के बल्लेबाजों पर बरसे सहवाग, ‘बोले सरकारी नौकरी समझ ली है क्या’

चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जिस तरह से हार मिली उससे ये तो कहीं नहीं लगा था कि ये वही एम एस धौनी की टीम है जो तीन बार की चैंपियन है।

Image

जीत के करीब होते हुए भी ये टीम 10 रन से मैच हार गई और इस मैच में मध्यक्रम के बल्लेबाज एम एस धौनी और केदार जाधव की खराब बल्लेबाजी इस हार का एक मुख्य कारण बने थे। टीम की इस हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सीएसके के कुछ बल्लेबाजों पर निशाना साधा है।

सहवाग ने खुलेआम कहा कि सीएसके के कुछ बल्लेबाजों ने इसे सरकारी नौकरी समझ ली है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता था, लेकिन केदार जाधव और रवींद्र जडेजा ने जो डॉट गेंदें खेली वो टीम के हित में नहीं रहा।

Here's Why Virender Sehwag Does Not Want His Sons To Follow Him

मेरे हिसाब से कुछ बल्लेबाजों ने CSK को सरकारी नौकरी की तरह से समझ लिया है क्योंकि आप कुछ करो ना करो आपको सैलरी तो मिलेगी ही।

इससे पहले भी सहवाग ने केदार जाधव को सिर्फ सजावट का सामान करार दिया था। उन्होंने कहा कि केकेआर की तरफ से केदार जाधव को असली मैन ऑफ द मैच खिताब दिया जाना चाहिए।

आपको बता दें कि इस मैच में CSK जीत हासिल कर लेती क्योंकि टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही थी। इस टीम ने 10 ओवर में एक विकेट पर 90 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद टीम ने जल्दी-जल्दी कुछ विकेट खोए और फिर बल्लेबाज बड़े शॉट लगा पाने में भी नाकाम रहे।

KKR के स्पिनर्स ने CSK के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर दी थी और इस टीम के बल्लेबाज उससे पार नहीं जा सके थे। बीच के ओवर्स में एम एस 12 गेंदों पर 11 रन ही बना पाए जबकि केदार जाधव ने 12 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 7 रन बनाए।

Image

फ्लेमिंग ने कहा था कि हमें ये लगा कि केदार स्पिनर्स को अच्छी तरह से खेलते हैं जिस वजह से हमें उन पर भरोसा था, वो जीत दिला लेंगे और इसकी वजह से उन्हें रवींद्र जडेजा और ब्रावो से पहले भेजा गया था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

वहीं CSK अब तक छह में से दो मैच ही जीत पाई है जबकि चार में उसे हार मिली है ऐसे में कप्तान के तौर पर धौनी की रणनीति लगातार फेल होती दिख रही है। इस मैच में हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया था, हालांकि उनका बल्ला खुद भी नहीं चल रहा है। वो रन बनाने के लिए हर मैच में जूझते दिख रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...