1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राहुल के बयान पर सिंधिया ने किया पलटवार, कहा राहुल गांधी मेरे कांग्रेस में रहते हुए इतनी ही चिंता करते तो…

राहुल के बयान पर सिंधिया ने किया पलटवार, कहा राहुल गांधी मेरे कांग्रेस में रहते हुए इतनी ही चिंता करते तो…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राहुल के बयान पर सिंधिया ने किया पलटवार, कहा राहुल गांधी मेरे कांग्रेस में रहते हुए इतनी ही चिंता करते तो…

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को बीजेपी से राज्यसभा सांसद और पूर्व कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसा था। राहुल ने सिंधिया को लेकर कहा था कि भाजपा में रहकर कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे और उन्हें लौटकर कांग्रेस में आना होगा। मिली जानकारी के मुताबिक राहुल ने यह टिप्पणी भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में की थी।

राहुल ने सिंधिया पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि सिंधिया भाजपा में बैकबेंचर हैं। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने कहा कि आप लोग लिखकर ले लीजिए, सिंधिया भाजपा में कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। उन्हें यहां वापस आना होगा।

जिसके बाद सिंधिया ने राहुल के इस तंज पर पलटवार किया है। इस दौरान सिंधिया ने कहा कि “पलटवार करते हुए कहा, ‘अगर राहुल गांधी मेरे कांग्रेस में रहते हुए भी इतनी ही चिंता करते जितनी आज कर रहे हैं तो स्थिति कुछ और होती।“

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह से टकराव के बीच सिंधिया पिछले साल मार्च में भाजपा में शामिल हो गए थे। सिंधिया खेमे के 20 से अधिक विधायकों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था जिसके बाद कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई थी। जिसके बाद मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई वाली भाजपा की सरकार बनीं।  मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा ने राज्यसभा भेज दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...