1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. अस्पताल संचालक ने कोरोना मरीजों को लगा दिए 500 नकली रेमडेसिविर, कई लोगों की हुई मौत…

अस्पताल संचालक ने कोरोना मरीजों को लगा दिए 500 नकली रेमडेसिविर, कई लोगों की हुई मौत…

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

जबलपुर: कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद परिजन घर-जमीन बेचकर भी अपनों का इलाज करा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मरीजों के लिए जीवनरक्षक इंजेक्शन रेमडेसिविर की कालाबाजारी और तस्करी के तमाम मामले सामने आ रहे हं। जहां लोग चंद पैसा कमाने के चक्कर में लोगों की सांसों का सौदा कर रहे हैं। ऐसी ही एक हैरान कर देने वाला मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर से सामने आया है। जहां शहर के बिजनेसमैन और अस्पताल के संचालक ने 500 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मरीजों को लगवा दिए। जिसमें से कईयों की तो मौत भी हो गई।

जीवन रक्षक के नाम कईयों को सुलाया मौत की नींद

दरअसल, यह सांसों के सौदागर कोई और नहीं जबलपुर का जाना-माना उद्योगपति सरबजीत सिंह मोखा है। जो कि विहिप नेता और सिटी अस्पताल संचालक है। लेकिन वह पैसे की खातिर इतना गिर गया कि जो उस पर आंख बंद करके यकीन करते उनको ही उसने नकली इंजेक्शन लगवाकर मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश के लिए पुलसि ने कई टीमें लगाकर रखी हैं। लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

इंदौर से बुलवाए थे 500 नकली इंजेक्शन

बता दें कि कुछ दिन पहले गुजरात पुलिस ने नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन के बेचने वाले सपन जैन को गिरफ्तार किया था। सपन ने पूछताछ के दौरान सरबजीत सिंह मोखा का नाम लिया था। जिसके बाद जांच में सामने आया था कि सरबजीत ने 500 नकली इंजेक्शन बुलवाए थे। जिसके बाद उसने अपने सिटी अस्पताल में भर्ती मरीजों को यह इंजेक्शन लगवा दिए। सरबजीत ने 23 और 28 अप्रैल को अम्बे ट्रेवल्स के जरिए इंदौर से इन नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन के दो कॉर्टून मंगवाए थे।

कौन है सरबजीत मोखा

सरबजीत मोखा रेलवे में नौकरी करता था, वह यहां पर कैशियर था। लेकिन यहां उसने पैसों को गबन किया था, जिसके चलते उसे अपनी नौकरी गंवानी पड़ी थी। जिसके बाद वह प्रॉपट्री का काम करने लगा। इसके बाद वह राजनीति में आ गया, सबसे पहले वह कांग्रेस से जुड़ा। फिर बाज में  विश्व हिंदू परिषद से जुड़ गया। सरबजीत ने शहर के एक डॉक्टर के साथ मिलकर सिटी हॉस्पिटल खोला। लेकिन बाद में डॉक्टर को निकाल दिया और अकेला ही अस्पताल का संचालक बन बैठा। वह धीरे-धीरे भू-माफिया बन गया, इतना ही नहीं उसने  परिवहन निगम की जमीन पर उसने अमृत हाईट्स नाम से बिल्डिंग भी बना ली। लेकिन पावर और पहुंच होने के चलते उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सका।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...