1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. संदीप शर्मा ने तोड़ा जहीर खान का रिकॉर्ड, पढ़िए

संदीप शर्मा ने तोड़ा जहीर खान का रिकॉर्ड, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संदीप शर्मा ने तोड़ा जहीर खान का रिकॉर्ड, पढ़िए

मंगलवार को हुए आईपीएल मैच में हैदराबाद ने मुंबई को 10 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली और अब उसका मुकाबला बैंगलोर से एलिमिनेटर मैच में होगा। मुंबई के खिलाफ मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 150 रनों का लक्ष्य हैदराबाद को दिया। जवाब में हैदराबाद ने बिना कोई विकेट खोए 150 रन बना लिए।

इस जीत के हीरो रहे रिद्धिमान साहा और डेविड वार्नर। वॉर्नर ने नाबाद 58 गेंदों पर 85 रनों की पारी खेली। जिसमें उन्होंने 10 चौके और 1 छक्का लगाया। रिद्धिमान साहा ने नाबाद 45 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली। जिसमें उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का जड़ा।

हैदराबाद की तरफ से सबसे कामयाब गेंदबाज संदीप शर्मा रहे, जिन्होंने अपने चार ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट चटकाए। संदीप ने इस मैच में क्विंटन डिकॉक का विकेट लेने के साथ ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने जहीर खान को पीछे छोड़ दिया।

दरअसल, आईपीएल के इतिहास में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। संदीप के नाम पावरप्ले में अब 53 विकेट हो गए हैं, उन्होंने पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान के 52 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...