रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: आईपीएल के इस सीजन का 18वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा। इस मैच में कोलकाता का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। कोलकात के जीत की संभावना 53 प्रतिशत है, वहीं राजस्थान रॉयल्स के जीत की संभावना 47 प्रतिशत है। इस सीजन में कोलताला नाइट राइडर्स ने इस सीजन में 4 मुकाबला खेली है, इस दौरान तीन हार और एक जीत के साथ अंकतालिका में 7वें पायदान पर हैष जबकि राजस्थान की बात करें तो राजस्थान ने भी 4 मैच में एक जीत और चार हार के साथ अंतलातिका में अंतिम पायदान पर है।

कोलकाता नाइट राइडर्स शीर्ष क्रम की नाकामी के कारण लगातार हार झेल रही है, कप्तान ऑयन मॉर्गन की अगुवाई वाली टीम केकेआर और कम अनुभवी संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम अभी तक इकाई के तौर पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी हैं। दोनो टीमें शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के नाकामी से हार झेल रही है। कयास लगाया जा रहा है, दोनो टीमें इस मैच के जीतने की कोशिश के साथ ही अंकतालिका में उपर आने की कोशिश करेंगी।
दोनो टीमें के आमने-सामने रिकॉर्ड को देखें तो कोलकाता और राजस्थान के बीच अब तक 23 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से 12 मुकाबले केकेआर ने जीते हैं, जबकि 10 मैचों में राजस्थान को जीत नसीब हुई है। वहीं, एक मुकाबला दोनों टीमों के बीच बेनतीजा रहा है, जो बारिश के कारण रद हो गया था। इस तरह कोलकाता के आंकड़े राजस्थान की टीम के खिलाफ बेहतर हैं, जो आइपीएल 2021 के इस मुकाबले में केकेआर को मानसिक बढ़त दिलाएंगे।
दोनो टीमें की प्लेइंग इलेवन:
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिवम दुबे, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मौरिस, श्रेयस गोपाल, चेतन सकारिया और मुस्तफिजुर रहमान।
कोलकाता नाइट राइडर्स: नितीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, वरुण चक्रवर्ती और प्रसिद्ध कृष्णा।