रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा शनिवार 6 फरवरी को 6 साल की हो गई। धोनी अपनी बेटी का जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी की बेटी जीवा का जन्म आज ही के दिन साल 2015 में दिल्ली में हुआ था। जीवा अपनी क्यूटनेस और बेहद मासूम अदाओं से इंटरनेट सेंशसन बन चुकी हैं। जीवा की हर अदा उनेक फैंस को बहुत पसंद आती है, चाहे वह अपने पापा के मैच में चीयर कर रही हो या फिर अपनी मम्मी साक्षी के साथ एंजॉय करना हो। उनकी हर चीज फैंस को बहुत पसंद आती हैं।

आज हम आपको दिखाते हैं जीवा की वो तस्वीरें, जिसे देखकर आप भी कहेंगे की माही की बेटी कमाल हैं।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 6 फरवरी 2015 को पहली बार पिता बनें, तब से लेकर अब तक उनकी बेटी सोशल मीडिया क्वीन बनीं हुई हैं। जीवा सिंह धोनी के नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी है, जिसमें उनके पैदा होने से लेकर अबतक की सारी तस्वीरें मौजूद है। इस पेज पर कुल 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। दरअसल, जीवा का ये अकाउंट उनकी मम्मी साक्षी सिंह धोनी मैनेज करती है और आए दिन उनकी क्यूट फोटोज शेयर करती रहती हैं।

साल 2015 में जब धोनी की बेटी का जन्म हुआ तो इस खबर को सुनकर धोनी काफी खुश थे। लेकिन वो अपनी बेटी से मिल नहीं सके थे। उस वक्त वो विदेशी दौरे पर गये थे, मैच खेलने देश के लिए वो तत्काल नहीं लौटे थे, सीरीज खत्म कर वापस भारत आये इसके बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में भी कहा था, कि इस समय मेरे लिए देश ज्यादा जरूरी है।

आपको बता दें कि जब जीवा का जन्म हुआ था, तो धोनी भारतीय कप्तान के रूप में वर्ल्ड कप खेलने ऑस्ट्रेलिया गए हुए थे और खेल पर ध्यान लगाने की वजह से फोन भी नहीं रखते थे। ऐसे में साक्षी ने बेटी के जन्म के बारे में सुरेश रैना को मैसेज करके बताया और उन्होंने धोनी को बताया था।