लगातार दुनिया में बढ़ रहे कोरोना के असर से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बॉलीवुड से लेकर खेल तक कोरोना का साया मंडरा रहा है। लगातार खेल आयोजन को रद्द किया जा रहा है। बताते चले इस वायरस के संक्रमण की चपेट में आने से अब तक दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 10,000 से पार हो गई है तो वही 2 लाख 44 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं। बात अगर भारत की करे तो कोरोना वायरस की वजह से भारत में अभी तक चार की मौत, जबकि इसके संक्रमितों की संख्या 223 तक पहुंच गई है।
बता दे, ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में ताइवान टीम के साथ जुड़े एक ट्रेनिंग साझीदार के कोराना टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर भारतीय खिलाड़ियों सहित साइना नेहवाल ने चिंता जाहिर की है। बताते चले इस ताइवानी खिलाड़ी ने बर्मिंघम में प्रतियोगिता के दौरान टीम बस होटल से आवाजाही भी की। तो वहीं टूर्नामेंट में भारत की साइना और पीवी सिंधु के अलावा कई खिलाड़ियों ने भी भाग लिया था।
इस खिलाड़ी के कोराना टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर साइना ने ट्वीट किया कि, यह रिपोर्ट हैरान करने वाली है, वहीं दूसरे खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा ने ट्वीट किया की ओह नहीं।