नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर शुक्रवार को मुंबई के सीनीयर टीम में शामिल हो गये है। इसके बाद उनका आईपीएल 2021 के फ्रेंचाइजी में बोली लगाई जा सकती है। अर्जुन तेंदुलकर का चयन सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी के एलीट ई लीग ग्रुप मैच के लिए किय़ा गया है।
आपको बता दें कि 21 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल के नीलामीं के लिए योग्य हो गये हैं। सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में पदार्पण के साथ आईपीएल 2021 के ऑक्शन में अर्जुन की बोली लग सकती है। अर्जुन तेंदुलकर को एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज हनागावाणी के साथ मुंबई की टीम में जगह दी गई है। इनका चयन सलिल अंकोला वाली चयन समिति ने उस वक्त किया जब भारतीय क्रिकेट बोर्ड को 22 खिलाड़ियों को चुनने की अनुमति मिली।
इससे पहले अर्जुन मुंबई की तरफ से विभिन्न उम्र के ग्रुप टूर्नामेंट में खेलते रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर भारत की राष्ट्रीय टीम के नेट में भी गेंदबाजी करते हुए दिखे थे। साल 2018 में अंडर-19 टीम में श्रीलंका दौरे पर भारत का प्रतिनिधित्व किया था। अंदेशा है कि इस साल होने वाले आईपीएल में अर्जुन दिखाई दे सकते हैं।