महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को कहा की बल्लेबाज़ों के लिए हेलमेट अनिवार्य कर देना चाहिए। ” गॉड ऑफ़ क्रिकेट ” कहे जाने वाले सचिन खुद बिना हेलमेट पहने मैदान पर उतरे हैं पर ऐसे बहुत कम मौके होंगे या ये कहो कि याद भी नहीं होगा कि सचिन कब बिना हेलमेट पहने मैदान पर उतरे हैं।
सचिन ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया जिसमें उन्होंने यूएई में चल रहे आईपीएल के 24 अक्टूबर को हुए पंजाब और हैदराबाद के मैच को याद करते हुए लिखा – ” इस मुकाबले में हैदराबाद के बल्लेबाज़ विजय शंकर रन ले रहे थे तभी पंजाब के निकोलस पूरन ने थ्रो किया जो सीधा विजय शंकर के हेलमेट पर जाकर लगी। अगर हेलमेट नहीं होता तो परिणाम कुछ भी हो सकता था।
The game has become faster but is it getting safer?
Recently we witnessed an incident which could’ve been nasty.
Be it a spinner or pacer, wearing a HELMET should be MANDATORY for batsmen at professional levels.
Request @icc to take this up on priority.https://t.co/7jErL3af0m
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) November 3, 2020
सचिन ने आगे लिखा – खेल का स्तर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है ऐसे में हेलमट न लगाना खतरे से खाली नहीं है। चाहे स्पिनर हो या तेज़ गेंदबाज़ हेलमेट पहनना अनिवार्य होना चाहिए। साथ में सचिन ने एक वीडियो भी साझा किया। ”
सचिन ने एक और ट्वीट में रवि शास्त्री को टैग करते हुए उनके साथ हुए वाक्या को याद किया। कुछ साल पहले ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज़ फिलिप ह्यूज की हेलमेट पर गेंद लगने से मौत हो गयी थी। तब से हेलमेट भी एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन वाले इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
.@RaviShastriOfc, this also reminded me of the time when you got hit after top edging a full toss bowled by Mr. Gavaskar during an exhibition game. That could’ve been a grave injury too but thankfully wasn’t! 🙏🏻
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) November 3, 2020