1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. परिवार के साथ मस्ती करते हुए सचिन ने शेयर की फोटोज, देखें

परिवार के साथ मस्ती करते हुए सचिन ने शेयर की फोटोज, देखें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
परिवार के साथ मस्ती करते हुए सचिन ने शेयर की फोटोज, देखें

सचिन तेंदुलकर पिछले कुछ सप्ताहों से वेकेशन की तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं, जिसे लाखों लोग पसंद कर रहे हैं। साथ ही हजारों लोग कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

हाल में ही सचिन ने अपनी बेटी सारा तेंदुलकर के साथ फोटो शेयर की है। जिसमें दोनों किसी बोट पर खड़े हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने स्पोर्टिंग लाइफ जैकेट और शानदार सनग्लास पहने हुए हैं।

यह तस्वीर सचिन तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन मजाकिया अंदाज़ में लिखा है जिसमें सारा सचिन से पूछती हैं कि बाबा क्या हम समुद्र में खो गए हैं तो इसपर सचिन कहते हैं मैं शोर नहीं हूं। इसके साथ ही उन्होंने एक इमोजी भी पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने वेकेशन और सी के हैशटैग भी इस्तेमाल किए हैं।

इससे 3 दिन पहले भी सचिन ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे पैरासेलिंग करते नजर आ रहे थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...