इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भारतीय ओपनर रोहित शर्मा की तारीफ कि और कहा की भारतीय टी-20 टीम का कप्तान इन्हें ही बनाना चाहिए। आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा पांचवी बार आईपीएल ख़िताब अपने नाम करने में सफल रहे हैं।
नासिर हुसैन ने कहा कि अब समय आ गया है कि विराट कोहली भारत की टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ दें और रोहित उनका स्थान लें। नासिर ने कहा – “उनकी कप्तानी शानदार है। वह शांत और धैर्य रखने वाले और सही समय पर सही फैसला लेने वाले खिलाड़ी हैं। मुंबई के साथ उन्होंने अच्छा समय बिताया है। पूरे विश्व में अब कई लोग यह कहने लगे हैं कि समय आ गया है कि विराट कोहली भारत की टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ दें और रोहित उनका स्थान लें। उनके रिकार्ड इस बात की गवाही देते हैं। ”
रोहित शर्मा की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा – ” वह सीमित ओवरों के महान बल्लेबाज हैं। अगर आप 50 ओवरों में देखेंगे तो उन्होंने कुछ दोहरे शतक जमाए हैं। टी-20 में वह लय खो बैठे थे, लेकिन फाइनल में उन्होंने रन बनाए। ”
इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर भी कोहली को हटाने की मांग कर चुके हैं। गंभीर ने तो रॉयल चैलेंजर्स टीम के लिए नया कप्तान ढूंढ़ने तक की सलाह दे डाली थी।