1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. रोहित शर्मा के ऑस्ट्रेलिया जाने पर फैसला आज

रोहित शर्मा के ऑस्ट्रेलिया जाने पर फैसला आज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रोहित शर्मा के ऑस्ट्रेलिया जाने पर फैसला आज

पिछले दो महीनों से ही रोहित शर्मा की फिटनेस सवालों के घेरे में है। आईपीएल में हेमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए रोहित शर्मा का चयन नहीं हुआ था, लेकिन रोहित शर्मा के फाइनल मुकाबले में हिस्सा लेने के बाद उन्हें टेस्ट टीम में जगह दी गई है। बावजूद इसके वह टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं पहुंचे और भारत वापस आ गए।

रोहित टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेंगे या नहीं आज इसपर फैसला हो सकता है। रोहित शर्मा को आज नेशनल क्रिकेट एकेडमी में फिटनेस टेस्ट से गुजरना है और इसके बाद ही ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता को लेकर स्थिति साफ हो सकती है।

पिछले करीब 20 दिन से रोहित शर्मा नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। यदि आज रोहित शर्मा का फिटनेस टेस्ट में पास हो जाते हैं तो उन्हें 12 दिसंबर यानि कल ही ऑस्ट्रेलिया भेज दिया जाएगा।

बीसीसीआई ऑस्ट्रेलियाई सरकार से रोहित शर्मा के लिए क्वारंटीन नियमों में रियायत देने की अपील कर सकता है। अगर ऑस्ट्रेलियाई सरकार इस बात को मान जाती है तो ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद 6 दिन के भीतर रोहित शर्मा को दो कोविड टेस्ट पास करने होंगे। फिर रोहित शर्मा टीम के साथ जुड़ सकते हैं और 26 दिसंबर से शुरू हो रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए वह उपलब्ध होंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...