1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. ब्रिसबेन टेस्ट में प्रमुख गेंदबाज को तौर पर दिखे रोहित शर्मा, जानें इसका कारण

ब्रिसबेन टेस्ट में प्रमुख गेंदबाज को तौर पर दिखे रोहित शर्मा, जानें इसका कारण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ब्रिसबेन टेस्ट में प्रमुख गेंदबाज को तौर पर दिखे रोहित शर्मा, जानें इसका कारण

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मैंच ब्रिसबेन में खेला जा रहा है। जहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 87 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 274 रन का स्कोर खड़ा कर लिया है। इस पारी में भारतीय टीम की तरफ से टीम के उप-कप्तान हिटमैन रोहित शर्मा को गेंदबाजी भी करने पड़ी। ऐसा बहुत कम ही होता है, कि रोहित शर्मा गेंजबाजी करते हैं। आपको बता दें कि शर्मा इस मैच में बतौर बल्लेबाज टीम में शामिल हैं।

रोहित शर्मा के गेंदबाजी की बात करें तो ऐसा बहुत कम ही होता कि वो टेस्ट मैच में गेंदबाजी करते हुए दिखाई देते हैं। 34 टेस्ट मैच में शर्मा महज आठ बार ही गेंदबादजी करते हुए दिखें हैं। साल 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ शर्मा ने अपना पहला विकेट झटका था। वहीं साल 2014 में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में एक विकेट और अपने खाते में दर्ज किय़ा था।

आपको बता दें कि खिलाड़ियों का चोटिल होना अब भी जारी है, मैच के दौरान नवदीप सैनी को चोट लग गई। जिस वक्त उनको चोट लगी उनके खातें की एक गेंद शेष रह गई थी। उस एक गेंद को करने के लिए कप्तान रहाणे ने गेंद शर्मा को पकड़ा दिया। शर्मा ने अपनी एक गेंद पर सिंगल दिया। रोहित की गेंदबाजी का वीडियो इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...