1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने खेला 150वां IPL मैच, किया कमाल

मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने खेला 150वां IPL मैच, किया कमाल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने खेला 150वां IPL मैच, किया कमाल

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के इतिहास के सबसे सफल कप्तान और सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक रोहित शर्मा ने रविवार को एक और जीत मुंबई इंडियंस के लिए हासिल कर लिया। रोहित शर्मा मुंबई के लिए 150 आइपीएल मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। हालांकि, वे मुंबई इंडियंस के 150 या इससे ज्यादा मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले किरोन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए ये कमाल किया हुआ है।

Image

रोहित शर्मा ने अबू धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में जैसे ही मैदान पर कदम रखा तो वैसे ही यह मुकाम हासिल करने वाले दूसरे क्रिकेटर बन गए।

Image

रोहित शर्मा से पहले ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए 150 मैच खेले हैं। पोलार्ड ने भी इसी सीजन की शुरुआत में मुंबई इंडियंस के लिए यह आंकड़ा छुआ था। पोलार्ड मुंबई के लिए साल 2010 से खेल रहे हैं, जबकि रोहित एक साल बाद मुंबई से जुड़े थे।

Image

गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने अपने आइपीएल करियर की शुरुआत अब खत्म हो चुकी डेक्कन चार्जर्स से साल 2008 में की थी। अगले साल यानी 2009 में उस टीम के साथ रोहित शर्मा ने आइपीएल खिताब भी जीता था। बतौर गेंदबाज रोहित शर्मा हैदराबाद की उस टीम के लिए हैट्रिक भी ले चुके थे। वहीं, मुंबई के साथ वो 2011 में जुड़े और 2013 में उनको टीम का कप्तान नियुक्त किया। इसके बाद न सिर्फ रोहित शर्मा की, बल्कि मुंबई इंडियंस की भी किस्मत बदल गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...