मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज फाइनल खेला जाना है। दोनों में से कोई भी टीम जीतती है तो आईपीएल में इतिहास ही बनेगा। मुंबई जीतती है तो मुंबई 5 बार आईपीएल का ख़िताब जीतने वाली टीम होगी। वहीं, दिल्ली की टीम जीतती है तो आईपीएल इतिहास में पहली बार होगा जब दिल्ली ट्रॉफी अपने नाम करेगी।
दिल्ली और मुंबई के बीच इस सीजन में तीन मुकाबले हुए हैं लेकिन तीनो ही मुकाबले मुंबई ने अपने नाम किए हैं। क्वालीफ़ायर मुकाबले में दिल्ली को मुंबई ने 57 रनों से हराकर आईपीएल के फाइनल में प्रवेश किया था। इस मैच में हार्दिक पांड्या ने 14 गेंदों में 5 छक्कों की मदद से 37 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।
रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या को लेकर बताया है कि गेंदबाज़ी करने का फैसला उसपर छोड़ा गया है। उन्होंने कहा – “हमने गेंदबाजी करने का पूरा फैसला हार्दिक पर ही छोड़ दिया है। वैसे वह गेंदबाजी को लेकर सहज नहीं हैं लेकिन अगर उन्हें लगता है कि वह कर सकते हैं तो जरूर करेंगे लेकिन जहां तक मुझे पता है कि पैर में कुछ तकलीफ है और इसी कारण वह गेंदबाजी की ओर नहीं जाएंगे। ”
उन्होंने आगे कहा – ”हम किसी खिलाड़ी पर इस तरह का दबाव नहीं बनाना चाहते हैं जहां हम उससे कुछ उम्मीद करें और वह उसे करने में सक्षम न हो और इससे उसका मनोबल टूटता है। हम इस तरह की स्थिति नहीं चाहते थे। हार्दिक हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी है और उसकी बल्लेबाजी बहुत मायने रखती है। जब तक वह बल्लेबाजी में योगदान दे रहा है मैं खुश हूं। ”
इससे पहले हार्दिक पांड्या ने भी अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था। पांड्या इस वीडियो में नैट्स और जिम में जमकर पसीना बहाते नजर आ रहे हैं।
We’ve put in the hard yards but it’s show time now! Let’s go, @mipaltan 🔥 pic.twitter.com/1T9UvHnXYx
— hardik pandya (@hardikpandya7) November 9, 2020