1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ ने बनाए रिकॉर्ड, पढ़ें

सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ ने बनाए रिकॉर्ड, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ ने बनाए रिकॉर्ड, पढ़ें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में तीसरा टेस्ट चल रहा है। आज मैच का दूसरा दिन था। खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 96 रन रहा। चेतेश्वर पुजारा और कप्तान अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं। अजिंक्य रहाणे 5 जबकि चेतेश्वर पुजारा 9 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं।

भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हालांकि, रोहित शर्मा बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और 26 रन के स्कोर पर जोश हेजलवुड की गेंद पर उन्हीं के हाथ में कैच दे बैठे।

रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक छक्का लगाते ही ऑस्ट्रेलियाई धरती पर 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके बाद दूसरा नंबर इंग्लैंड के इयोन मोर्गन का आता है जिन्होंने अभी तक 63 छक्के लगाए हैं। रोहित के अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 424 छक्के हो गए हैं।

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत ने 338 रनों पर ऑलआउट कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव स्मिथ शानदार शतक ठोका जोकि उनका भारत के खिलाफ इस सीरीज में पहला शतक है। स्मिथ ने 131 रनों की जोरदार पारी खेली और भारत के खिलाफ आठवां शतक ठोक डाला। इसी के साथ स्मिथ ने अपने नाम अनोखा रिकॉर्ड बना दिया।

दरअसल, स्मिथ ने भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम परियों में 8 शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया इससे पहले ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के सर गैरी सोबर्स के नाम था जिन्होंने 30 पारियों में यह कारनामा किया था। तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के सर विवियन रिचर्डस का नाम आता है जिन्होंने 8 शतक लगाने के लिए 41 ली थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...