रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों के सीरीज दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैंसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। सलामीं बल्लेबाजी करने आये शुभमन गिल बिना खाता खोले ही पवेलिन वापस लौट गये। जबकि दूसरे सलामीं बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक छोर को संभाले रखा। शर्मा ने 161 रनों की शानदार पारी खेली।
Applause from the Chepauk crowd 👌
Dressing room on its feet 👏
A congratulatory hug from Ajinkya Rahane 👍Appreciation from all round for @ImRo45 as he completes a fine hundred in tough conditions. 🙌🙌 @Paytm #INDvENG #TeamIndia
Follow the match 👉 https://t.co/Hr7Zk2kjNC pic.twitter.com/nWmQfH5Xem
— BCCI (@BCCI) February 13, 2021
रोहित शर्मा के 90 रन बना लेने के बाद 100 रन तक पहुंचने के लिए जितनी टेंशन उनके साथ-साथ देश को था। उससे कहीं ज्यादा उनकी बीवी रितीका को था। आपको बता दें रितिका भले ही आंखों पर गोगल्स लगाए हुए थी। लेकिन वो अपने चेहरे और हाव-भाव से नर्वसनेस को छिपा नहीं पा रही थी। इस दौरान रितिका ने दोनों हाथों की उंगलियों से क्रॉस बना रखा है।
ICYMI – When Rohit got hearts racing in his 90s
Some nerves and tense moments on field & in the crowd as @ImRo45 looked eager to get to his 100. The batsman got there eventually not before providing some heart-racing moments.
WATCH 📽️📽️https://t.co/cxA5CaMCfW #INDvENG @Paytm pic.twitter.com/sCXYK0WFcK
— BCCI (@BCCI) February 13, 2021
आपको बता दें रोहित शर्मा की बल्लेबाजी के दौरान उनकी पत्नी रितिका का हाव भाव अक्सर ऐसा ही देखने को मिलता है। लेकिन इस मैच में वो ज्यादा व्याकुल दिख रहीं थी। इसका कारण यह भी हो सकता है कि जिस समय रोहित बल्लेबाजी कर रहे थे, भारतीय टीम कमजोर स्थिति में थी। जैसे ही रोहित का शतक पूरा किया, वैसे ही रितिका ने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाईं। इस दौरान रितिका के चेहरे पर मुस्कान भी दिखी।
भारतीय टीम की बात करें तो भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 300 रन बोर्ड पर लगा दिये हैं। ऋषभ पंत 33 रन बनाकर तो वहीं अक्षर पटेल 5 रन बनाकर क्रिज पर डटे हैं।