रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: आईपीएल के इस सीजन में खेले गये 22वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलेर ने दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में 1 रनों से मात दी। बैंगलोर ने भले ही इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया हो, लेकिन सुर्खियों में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत है। बल्लेबाजी तो उनकी शानदार थी ही, लेकिन उन्होने विकेटों के पीछे से जो कमेंट्री की, उसने सबका ध्यान खींच लिया।
आपको बता दें कि बैंगलोर की पारी के सातवें ओवर में दिल्ली के फिरकी गेंदबाज अमित मिश्रा गेंदबाजी करने आये। ओवर को पांचवीं गेंद पर बल्लेबाजी कर रहे ग्लेन मैक्सवेल ने एक लंबा छक्का जड़ दिया। इस छक्के की दूरी 85 मीटर थी। शानदार छक्के को देख विकेट के पीछे खड़े दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत भी हैरान रह गए। उन्होने इस शानदार छक्के को देख विकेट के पीछे से कहा, ‘बहुत तेज घुमाया ये तो.’ पंत की कमेंटरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
— Cricket Unlimi (@CricketUnlimi) April 27, 2021
मिस्टर 360 डिग्री एबी डिविलियर्स के तूफानी बल्लेबाजी और आखिरी ओवर में मोहम्मद सिराज की किफायती गेंदबाजी की वजह से आरसीबी ने बेहद रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से मात देकर अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। एबी डिविलियर्स ने 42 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों से नाबाद 75 रनों की पारी खेली, जिसकी मदत से बैंगलेर की टीम मे 5 विकेट खोकर 171 रनों का स्कोर खड़ा किया। डिविलियर्स ने अपनी इस पारी के दौरान आईपीएल में 5000 रन भी पूरे किए।
वहीं बात करें दिल्ली की तो शिमरोन हेटमायर और कप्तान ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को जिताने की कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हो पाये। दिल्ली की टीम एक रन से ये मैच हार गई। दिल्ली की टीम शिमरोन हेटमायर (25 गेंद, नाबाद 53, 4 छक्के, 2 चौके) के तूफानी अर्धशतक और कप्तान ऋषभ पंत (48 गेंद में नाबाद 58, 6 चौके) के साथ उनकी 7.2 ओवर में 78 रन की अटूट साझेदारी के बावजूद 20 ओवर में 4 विकेट पर 170 रन ही बना सकी। मोहम्मद सिराज के आखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन की जरूरत थी लेकिन टीम 12 रन ही बना सकी।