1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने जमाया तूफानी शतक, पढ़ें

टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने जमाया तूफानी शतक, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने जमाया तूफानी शतक, पढ़ें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा डे-नाईट अभ्यास मैच चल रहा है। अभ्यास मैच के दूसरे दिन ऋषभ पंत ने तूफानी शतक जड़ दिया।

पंत ने शनिवार को दूसरे दिन के खेल के अंतिम ओवर में जैक विल्डरमथ की गेंद पर 22 रन बनाए। इस ओवर में उन्होंने चार चौके और एक छक्का जड़ा। पंत ने नाबाद 73 गेंदों पर 103 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और 6 छक्के लगाये। पंत की इस आक्रामक बैटिंग की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

पंत आईपीएल 2020 में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाये थे। ऐसे में उनका फॉर्म में आना टीम इंडिया के लिये अच्छी खबर है। वहीं, हनुमा विहारी ने 194 गेंदों पर नाबाद 104 रन बनाए। दोनों की शानदार बैटिंग की बदौलत भारत ने दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक 472 रनों की बढ़त ले ली।

आपको बता दें कि टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 194 पर ऑल आउट हो गया गई। पहली पारी में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने फिफ्टी जड़ी थी। दिन के खेल की शुरुआत में फिर से बल्लेबाजी करने आए, पृथ्वी शॉ (3) को छोड़कर बाकी सभी भारतीय बल्लेबाज रन बनाने में सफल रहे। भारत की दूसरी पारी में विहारी और पंत के अलावा शुभमन गिल (65) और मयंक अग्रवाल (51) ने अर्धशतक बनाया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...