1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. कुछ मैचों के लिए ऋषभ पंत हुए टीम से बाहर,दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका

कुछ मैचों के लिए ऋषभ पंत हुए टीम से बाहर,दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कुछ मैचों के लिए ऋषभ पंत हुए टीम से बाहर,दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका

दिल्ली कैपिटल्स की टीम यूएई में खेले जा रहे IPL 2020 में अभी मजबूत स्थिति में है, लेकिन इसी बीच टीम को एक बड़ा झटका मैच विनिंग प्लेयर रिषभ पंत के रूप में लगा है।

Rishabh Pant injury update: Delhi Capitals captain Shreyas Iyer provides massive update on Pant's injury in IPL 2020 | The SportsRush

विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत अगले कुछ मैचों में दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे। यहां तक कि रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में भी रिषभ पंत की कमी दिल्ली कैपिटल्स को काफी खली।

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज और पिछले कई सालों से मैच फिनिशर के तौर पर खेलते आ रहे रिषभ पंत हैमस्ट्रिंग इंजरी से परेशान हैं और वे अगले कुछ मैचों के लिए टीम से बाहर रहेंगे।

IPL 2019, RR vs DC: Rishabh Pant serves another reminder of his match-winning potential

इस बात की पुष्टि खुद उनके कप्तान श्रेयस अय्यर ने की है। मुंबई के खिलाफ अपने सातवें मैच में मिली हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि रिषभ पंत कम से कम एक सप्ताह के लिए टीम से बाहर रहेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स को अपने सातवें मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें रिषभ पंत की कमी खली, क्योंकि टीम आखिर में तेजी से रन नहीं बना पाई थी, जिसके लिए पंत जाने जाते हैं।

Irfan Pathan backs Rishabh Pant to excel in the finisher's role for India

पंत की जगह ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को मौका दिया गया था, लेकिन वे ज्यादा प्रभावशाली नहीं दिखे। वहीं, अजिंक्य रहाणे भी अपने आइपीएल 2020 के पहले मैच में नाकाम रहे।

शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से हुआ था। उस मैच में रिषभ पंत चोटिल हुए थे और रविवार को मैच के बाद दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर से जब पूछा गया कि पंत की वापसी कब होगी तो उन्होंने कहा, हमें कोई आइडिया नहीं है कि रिषभ पंत की वापसी कब होगी। मैंने डॉक्टर से बात की तो उन्होने कहा कि उन्हें एक सप्ताह के लिए आराम करना होगा। मुझे आशा है कि वह वास्तव में मजबूत होकर वापसी करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...