1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. MP News: खजुराहो में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक जारी

MP News: खजुराहो में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक जारी

CM डॉ. मोहन यादव ले रहे विभागीय प्रगति का रिपोर्ट कार्ड, दो सालों की उपलब्धियों पर फोकस...

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
MP News: खजुराहो में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक जारी

खजुराहो में मध्यप्रदेश सरकार की उच्चस्तरीय बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की जारी है, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कर रहे हैं।

बैठक में विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने राजस्व वसूली, भूमि संबंधी मामलों, समाधान ऑनलाइन, नामांतरण, सीमांकन और लंबित प्रकरणों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

यादव सरकार के दो वर्ष पूरे होने के मद्देनज़र यह समीक्षा बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें विभागीय प्रदर्शन, चुनौतियों और आने वाले समय के लक्ष्यों पर विशेष चर्चा जारी है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निर्देश दिए कि राजस्व से जुड़े सभी जनहितकारी कार्यों को समयसीमा में पूरा किया जाए और गांव से लेकर जिला स्तर तक पारदर्शी एवं सरल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

खजुराहो में चल रही यह समीक्षा बैठक प्रदेश के प्रशासनिक सुधार और सुशासन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...