पन्नाः कहते हैं शिक्षा और श्रद्धा के बीच नशा नहीं होना चाहिए, लेकिन मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के पवई में कहानी कुछ और ही है। यहाँ एक ‘कंपोजिट वाइन शॉप’ ने पूरे शहर का सुकून छीन रखा है। हालत ये है कि बगल में स्टेट बैंक है, महज 200 मीटर पर पीएम श्री एक्सीलेंस स्कूल और पास ही में माँ दुर्गा और गायत्री मंदिर! यानी एक तरफ बच्चों का भविष्य और भक्तों की आस्था, और दूसरी तरफ शराबियों का हुड़दंग।
पवई जनपद पंचायत अध्यक्ष मोहनी आनंद मिश्रा ने आज बुधवार 8 अप्रैल को अब सीधे कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर मोर्चा खोल दिया है। आरोप है कि शराब पीकर लोग ऐसी गाली-गलौज और बवाल काटते हैं कि बेटियों का घर से निकलना दूभर हो गया है। कभी एक्सीडेंट का डर, तो कभी छेड़खानी का खौफ!
अब सवाल ये है कि क्या प्रशासन इन मासूम स्कूली बच्चों और श्रद्धालुओं की पुकार सुनेगा? क्या इस शराब दुकान को शहर के बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा या फिर रसूख के आगे नियम-कायदे होने चाहिए।
पन्ना से संवाददाता राजेश रावत की रिपोर्ट