1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. भारतीय टीम के समर्थन में सुनील गावस्कर ने क्या कहा, पढ़िए

भारतीय टीम के समर्थन में सुनील गावस्कर ने क्या कहा, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारतीय टीम के समर्थन में सुनील गावस्कर ने क्या कहा, पढ़िए

शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत को आठ विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। भारत की दूसरी पारी मात्र 36 रन पर खत्म हो गई। जिसके बाद से भारत के खिलाफ खूब बोला जा रहा। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर भारतीय टीम के समर्थन में उतरे हैं।

भारतीय टीम के बचाव में सुनील गावस्कर बोले – ” जब से कोई भी टीम टेस्ट क्रिकेट खेलना शुरू करती है, तब से उस टीम का अपने न्यूनतम टेस्ट स्कोर पर आउट होना, कभी भी यह देखकर अच्छा नहीं लगता। लेकिन अगर कोई अन्य टीम भी इसी तरह की गेंदबाजी का सामना करती तो वे भी जल्दी आउट हो जाते, शायद वे 36 रन पर आउट नहीं होते, शायद 72 या 80-90 रन के स्कोर पर आउट होते।

उन्होंने आगे कहा – ” जिस तरह से स्टार्क के तीन ओवर के स्पैल के बाद हेजलवुड, कमिंस ने गेंदबाजी की, उसने भारतीयों के सामने कई सवाल खड़े कर दिये थे। इसलिये भारतीय बल्लेबाज जिस तरीके से आउट हुए, उसके लिये उन्हें दोषी ठहराना उचित नहीं होगा क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। ”

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ओर पैट कमिंस ने शानदार गेंदबाजी की। हेजलवुड ने भारत के पांच बल्लेबाजों को आउट किया जबकि कमिंस ने चार विकेट अपने नाम किए।

भारतीय टीम 36 रन पर ही सिमट गई थी। इससे पहले भारत का टेस्ट की एक पारी में सबसे कम स्कोर 42 था, जो उसने 46 साल पहले जून 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। गावस्कर इस मैच का हिस्सा थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...