1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. भारत के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले जोश हेजलवुड ने क्या कहा, पढ़िए

भारत के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले जोश हेजलवुड ने क्या कहा, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले जोश हेजलवुड ने क्या कहा, पढ़िए

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए एडिलेड डे-नाईट टेस्ट में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों आठ विकेट से करारी हार मिली। भारत की दूसरी पारी महज 36 रनों पर सिमट गई। इसके साथ ही भारतीय टेस्ट इतिहास में ये एक पारी में सबसे कम स्कोर है। चार टेस्ट मैच की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से बढ़त बना चुका है।

भारत के खिलाफ हेजलवुड ने 5 ओवर में सिर्फ 8 रन खर्च कर 5 विकेट लिए, जबकि कमिंस 21 रन देकर चार विकेट लेने में कामयाब रहे।बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले हेजलवुड ने मैच के बाद कहा गेंदबाजी करने में मजा आया।

हेजलवुड ने कहा – ” सब कुछ प्लान के मुताबिक गया। मजा आया। हम सभी अच्छे दोस्त हैं। मैदान पर आकर हर मैच में 20 विकेट लेना शानदार है। आप कभी भी क्रिकेट अपनी उपलब्धियों के लिए नहीं खेलते हो, लेकिन 200 टेस्ट विकेट पूरे कर मजा आया। ”

आपको बता दें कि भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर 42 रन था जो उसने 20 जून 1974 को लॉर्डस में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था, लेकिन अब भारत के नाम ये शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

विराट कोहली अब भारत वापस रवाना हो जाएंगे। गौरतलब है कि विराट जनवरी में पिता बनने वाले हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...