रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के खराब फॉर्म को लेकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम जमकर मजाक उड़ाया जा रहा था। आपको बता दें कि मैक्सवेल को पंजाब किंग्स ने इस साल के आईपीएल से पहले अपनी टीम से रिलीज कर दिया था। जिसके ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मैक्सवेल 14.25 करोड़ में खराब फॉर्म के बावजूद अपनी टीम में शामिल किया। जिसके बाद से आरसीबी का खूब मजाक उड़ा था।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टी-20 सीरीज के पहले दो मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने टीम को निराश किया था। जिसके बाद सीरीज के तीसरे मैच में मैक्सवेल तूफानी पारी खेलते हुए अपने फॉर्म में वापसी के संकेत भी दे दिए। अपने पारी के दौरान मैक्सवेल 31 गेंदो का सामना किया, जिसमें उन्होने 70 रनों की तूफानी पारी खेली। 70 रनों के इस पारी में उन्होने आठ चौके और पांच छक्के लगाए। मैक्सवेल के इस पारी की बदौलत टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 208 रनों की पारी खेली।
💥 70 runs from 31 balls
💥 Eight fours and five sixesAn action-packed knock from Glenn Maxwell 🔥#NZvAUS | https://t.co/SauGpoGf1Fpic.twitter.com/yGseEwdnHd
— ICC (@ICC) March 3, 2021
मैक्सवेल ने अपने इस पारी के दौरान पांच छक्के लगाये। जिसमें एक छक्का तो इतना ताकतवर था कि स्टेडियम के स्टैंड की कुर्सी ही टूड़ दी। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैंसला किया। बल्लेबाजी का न्यौता पाकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत काफी खराब रही और सलामी बल्लेबाज मैथ्यू वेड मात्र 5 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ड का शिकार बन गए। इसके बाद कप्तान आरोन फिंच और जोश फिलिप के बीच बेहतरीन साझेदारी हुई। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 83 रन जोड़े। 89 रनों के स्कोर पर कंगारू टीम ने दूसरा विकेट गंवाया, जब फिलिप 27 गेंदों पर 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद कप्तान फिंच ने मैक्सवेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़े।
कप्तान फिंच और मैक्सवेल ने मिलकर टीम के स्कोर को 200 के पार किया। कप्तान फिंच के बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होने 156.82 की स्ट्राइक रेट से 69 रनों की पारी खेली। वहीं दूसरी ओर मैक्सवेल की बात करें तो स्ट्राइक रेट 225.81 के साथ ताबड़तोड़ अंदाज में 70 रनों की पारी खेली।