1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. RCB ने KKR को 82 रनों से हराया, डिविलियर्स ने लगाया तूफानी अर्धशतक

RCB ने KKR को 82 रनों से हराया, डिविलियर्स ने लगाया तूफानी अर्धशतक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
RCB ने KKR को 82 रनों से हराया, डिविलियर्स ने लगाया तूफानी अर्धशतक

इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता के खिलाफ 82 रन की बड़ी जीत हासिल की। इस जीत में टीम के तूफानी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स की आतिशी 33 गेंद पर खेली गई 73 रन नाबाद पारी अहम रही।

Image

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए डिविलियर्स ने महज 23 गेंद पर अर्धशतक जमाया और टीम के स्कोर को 195 रन तक पहुंचाने में योगदान दिया।

बैंगलोर के डिविलियर्स की तेज तर्रार अर्धशतकीय पारी के दम टीम को मिली बड़ी जीत। इस एक पारी के साथ ही डिविलियर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में तेज अर्धशतक जमाने का नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा।

Image

इस बल्लेबाज के नाम अब 23 या इससे कम गेंद पर अर्धशतक बनाने का कीर्तिमान छठी बार दर्ज हो गया है। इससे पहले वह संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर थे और अब वह कीरोन पोलार्ड के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

कोलकाता के खिलाफ सोमवार को खेलते हुए एबी डिविलियर्स ने महज 23 गेंद पर अर्धशतक जमाया जबकि 33 गेंद पर 73 रन की नाबाद पारी खेलकर वापस लौटे। इस पारी के दौरान डिविलियर्स के बल्ले से कुल 6 छक्के निकले और 5 चौका देखने को मिला। उनका स्ट्राइक रेट 221 का रहा।

Image

आइपीएल में 23 या इससे कम गेंद पर अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब डिविलियर्स संयुक्त रूप के पहले स्थान पर पहुंच गए। पोरार्ड और डिविलियर्स के नाम 6 बार 23 या इससे कम गेंद पर अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। सहवाग ने पांच बार यह कमाल किया था। वहीं यूसुफ पठान, क्रिस गेल और डेविड वार्नर ने 4-4 बार ऐसा किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...