1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. मेरे लिए रैंकिंग मायने नहीं रखती – डेविड मलान

मेरे लिए रैंकिंग मायने नहीं रखती – डेविड मलान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरे लिए रैंकिंग मायने नहीं रखती – डेविड मलान

इस वक्त आईसीसी द्वारा जारी टी-20 रैकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज डेविड मलान हैं। डेविड मलान इंग्लैंड की तरफ से खेलते हैं। डेविड मलान ने अपनी रैंकिंग को लेकर कहा है कि उनके लिए आईसीसी टी-20 रैंकिंग की अहमियत कम है।

मलान ने कहा – ” यह कुछ ऐसा है, जिसका कि संन्यास के बाद मैं आनंद लूंगा। लेकिन यह वैसा नहीं है, जिसके बारे में मैं फिलहाल सोच रहा हूं। यह रन बनाने की गारंटी नहीं देता है और ना ही यह टीम में आपकी जगह पक्की होने की गारंटी देता है। ”

उन्होंने कहा – ” संन्यास के बाद इसे मैं अपनी यादों के रूप में देखूंगा। ऊंची रैकिंग होने से आपके ऊपर दबाव भी होता है और मैं चाहता हूं कि यह मुझे प्रभावित न करे, चाहे मैं विश्व रैंकिंग में नंबर-1 रहूं या 20 या 100। ”

मलान ने जून 2017 में टी-20 क्रिकेट में पदार्पण किया था। उसके बाद से उन्होंने 48.71 की औसत से 682 रन बनाए हैं। उन्होंने हाल में पाकिस्तान के बाबर आजम को खिसकाकर टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...