1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. राजस्थान रॉयल्स को मिली राहत, अगले मैच में होगी स्टार खिलाड़ी की वापसी

राजस्थान रॉयल्स को मिली राहत, अगले मैच में होगी स्टार खिलाड़ी की वापसी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राजस्थान रॉयल्स को मिली राहत, अगले मैच में होगी स्टार खिलाड़ी की वापसी

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स की हार का सिलसिला जारी है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मैच में टीम को 46 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. राजस्थान रॉयल्स को हालांकि अब एक बड़ी राहत मिली है। टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स रविवार को इस सीजन में पहली बार खेलने के लिए उपलब्ध होंगे।

Image

कप्तान स्टीव स्मिथ ने बेन स्टोक्स के 11 अक्टूबर को होने वाले मैच में खेलने की जानकारी दी है। रविवार को खेले जाने वाले डबल हैडर में राजस्थान रॉयल्स की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से होनी है। बेन स्टोक्स का क्वारंटीन पीरियड शनिवार को पूरा होने जा रहा है।

स्टीव स्मिथ ने कहा, बेन स्टोक्स का क्वारंटीन पूरा हो चुका है। हमें अगले दिन ही मैदान पर उतरना है। स्टोक्स ने हालांकि प्रैक्टिस नहीं की है. लेकिन हमें उसके बारे में बात करनी होगी।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार पर स्टीव स्मिथ ने निराशा जाहिर की है। स्मिथ ने कहा कि वह दबाव में रणनीति के मुताबिक नहीं खेल पा रहे हैं।

Image

स्मिथ ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को बल्लेबाजी का न्यौता दिया जिसने आठ विकेट पर 184 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 19.4 ओवर में 138 रन पर सिमट गयी। स्मिथ ने कहा, विकेट इतना अच्छा नहीं था, जैसा यह रहा था। हमनें 10-15 रन ज्यादा दे दिये।

Image

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले दोनों मुकाबले जीतकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया था। लेकिन अब लगातार चार हार की वजह से टीम पर प्ले ऑफ की रेस से बाहर होने का दबाव बढ़ रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...