रिपोर्ट: सत्य़म दुबे
नई दिल्ली: आईपीएल के इस सीजन का 12वां मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा। एक तरफ दुनिया के सबसे बेस्ट कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी की टीम है तो वहीं दूसरी तरफ युवा कप्तान संजू सैमसन की टीम है। धोनी शुरुआत से ही CSK की कप्तानी संभाल रहे हैं। इस सीजन दोनों ही टीमें 1-1 मैच जीतकर और 1-1 मैच हार कर ये मुकाबला खेलने वाली है। ऐसे में ये मैच और ज्यादा दिलचस्प होगा। यंग और सीनियर कप्तान में कौन बेहतरीन लीडरशिप निभाता है, ये देखने वाली बात होगी।
दोनो टीमो के आमने-सामने होने पर नजर डालें तो CSK का पलड़ा भारी रहा है। दोनो टीमें अबतक 23 मुताबलों में भिड़ चुकी हैं। जिसमें CSK ने 14 मुताबले अपने नाम करने में सफल रही है। वहीं राजस्थान को महज 9 मुकाबलों में जीत मिली है। आपको बता दें कि पिछले सीजन में दोनो मैच राजस्थान ने अपने पाले में कर लिया था।
इस सीजन में वानखेड़े में खेले गये मैचों की बात करें तो पावरप्ले में अब तक 16 विकेट गिर चुके है, जिनमें 15 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए हैं। ऐसे में राजस्थान के पास तीन लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर्स जयदेव उनादकट, क्रिस मॉरिस और मुस्ताफिजुर रहमान हैं। जबकि चेन्नई की बात करें तो दीपक चाहर, शार्दूल ठाकुर पावर प्ले में विकेट लेने का काम कर सकते हैं। वहीं, रवींद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 16 मैचों में 16 विकेट ले चुके हैं। वह राजस्थान के खिलाफ सीएसके के सबसे सफल गेंदबाज हैं।
वानखेड़े स्टेडियम की पिच की बात करें तो पिच बल्लेबाजों की मदत करेगी। रविवार को ही पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 195 रनों का टारगेट दिया गया था। ये पिच हाई स्कोरिंग मैच के लिए जानी जाती है। ऐसे में जब 2 ऐसी टीमें जिनके पास बैटिंग में काफी गहराई है, उनके आमने-सामने होने पर 200 से ज्यादा स्कोर बनने की उम्मीद है।
बल्लेबाजी की बात करें तो RR के पास जोस बटलर, संजू सैमसन, डेविड मिलर, रियान पराग, शिवम दूबे, क्रिस मॉरिस और राहुल तेवतिया जैसे बल्लेबाज हैं। वहीं, सीएसके के पास फाफ डुप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड , मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा और सैम करेन जैसे बैट्समैन है।
दोनो टीमें की संभावित प्लेइंग इलेवन:
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ / रॉबिन उथप्पा, फाफ डु प्लेसिस, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, सैम कुरेन, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।
राजस्थान रॉयल्स: मनन वोहरा / यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन, शिवम दूबे, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान।