(IPL) में राजस्थान रॉयल्स की टीम परेशानी में है। राजस्थान ने अब तक यूएई में खेले जा रहे आइपीएल 2020 में 6 मैच खेले हैं और सिर्फ दो मैच जीते हैं। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने तमाम खिलाड़ियों को अंदर-बाहर किया है, लेकिन अब टीम को तूफानी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का भी साथ मिलने वाला है। ऐसे में कोई एक विदेशी खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना होगा।

रविवार को राजस्थान रॉयल्स को अपने सातवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ साढ़े 3 बजे से दुबई के मैदान पर उतरना है। इसी मैच से पहले बेन स्टोक्स ने दुबई के अपने होटल में 6 दिन के क्वारंटाइन अवधि को पूरा कर लिया है और वे ट्रेनिंग पर लौट आए हैं।
राजस्थान रॉयल्स ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए इस बात की पुष्टि भी कर दी है कि बेन स्टोक्स अगले मैच में खेलने के लिए तैयारी कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी कहा था।

अब बात करते हैं कि बेन स्टोक्स को किस विदेशी खिलाड़ी की जगह राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा। दरअसल, आइपीएल के नियम के मुताबिक, एक फ्रेंचाइजी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा से ज्यादा 4 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल कर सकती है।
राजस्थान के पास ओपनर जोस बटलर, कप्तान स्टीव स्मिथ और जोफ्रा आर्चर प्लेइंग इलेवन में खेलते हैं। ऐसे में चौथे विदेशी खिलाड़ी की जगह बेन स्टोक्स को मिलेगी।
हालांकि, राजस्थान रॉयल्स ने चौथे विदेशी खिलाड़ी के तौर टॉम कुर्रन और एंड्रयू टाय के अलावा डेविड मिलर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है, लेकिन मिलर और टाय ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहे हैं।

टॉम कुर्रन गेंदबाजी में अच्छे नहीं रहे। ऐसे में बेन स्टोक्स को ऑलराउंडर के तौर पर जगह दी जाएगी। वैसे भी राजस्थान रॉयल्स को बेन स्टोक्स की कमी खल रही थी, क्योंकि वे मैच फिनिशर के साथ-साथ गेंदबाजी भी कराने में माहिर हैं।