1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL 2021: धोनी के हाथ में रैना और जाधव की किस्मत, जानें किसको दिखाया गया बाहर का रास्ता

IPL 2021: धोनी के हाथ में रैना और जाधव की किस्मत, जानें किसको दिखाया गया बाहर का रास्ता

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL 2021: धोनी के हाथ में रैना और जाधव की किस्मत, जानें किसको दिखाया गया बाहर का रास्ता

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: आईपीएल के 14वें सीजन के लिए BCCI  ने ऑक्शन के लिए सभी टीमों से 20 जनवरी तक रीलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट मांग ली है। इससे पहले सभी टीमें अपनी-अपनी टीम संतुलित करने में जुट गई हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने हरभजन सिंह की अपनी टीम छुट्टी कर दी है। इस बात की जानकारी खुद हरभजन सिंह ने ट्वीट करके दी है।

इसके साथ ही सुरेश रैना की भी किस्मत टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में है। आपको बता दें कि कोरोना महामारी के कारण सुरेश रैना ने आईपीएल सीजन 13 का एक भी मैच नहीं खेला था। रैना टीम के साथ यूएई गये थे, लेकिन खिलाड़ी भी कोविड पॉजिटिव आने लगे तब रैना वहां से वापस भारत आ गये थे।

रैना की कमीं टीम को काफी खली आईपीएल के इतिहास चेन्नई की टीम प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो गई थी। आईपीएल में सबसे शानदार करियर सुरेश रैना का ही रहा है। इतना ही नहीं रैना ही बल्लबाजी की धूरी हैं, जहां टीम सफल टीमों की रेस में दूसरे नंबर पर है। मुंबई इंडियंस के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ही एक ऐसी टीम है, जो आईपीएल में सबसे सफल मानी जाती है। ऐसे में रैना और केदार जादव पर अंतिम फैसला टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर छोड़ दिया गया है।

वहीं दूसरी तरफ हरभजन को टीम ने पहले ही रिलीज कर दिया है, पीयूष चावला और मुरली विजय को भी चेन्नई ने बाहर करने का फैसला किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...