स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय रेलवे द्वारा स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराना है। एमसीडी और उत्तर रेलवे के द्वारा यह अभियान 1 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित किया गया है।
एमसीडी और रेलवे के द्वारा स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई है। दिल्ली के पुराने आज़ादपुर के आस पास की स्थानीय लोगो और झुग्गीवासियों द्वारा डाला गया कचरे की सफाई एमसीडी कर्मचारियों ने की
एमसीडी पूरे रेलवे क्षेत्र की सफाई का काम अपने हाथ में लेगी, जहाँ झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोग नियमित रूप से कचरा फेंकते हैं, जिससे अस्वच्छता की स्थिति पैदा होती है
इसलिए डाउन लाइन पर रेलवे पटरियों के किनारे बिखरे कचरे को इकट्ठा करने के लिए लगभग 12:30 बजे एक जेसीबी मौके पर लाई गई और यह कार्य किलोमीटर 7/24-28 के बीच 50*5 मीटर क्षेत्र में केवल एक ही स्थान पर किया गया। इस स्थान पर पूरे क्षेत्र से कचरा संग्रहण पूरा होने के बाद एकत्रित कचरे को हटाया जाएगा।
रेलवे ने पहले ही 2.0 करोड़ रुपये का भुगतान जारी कर दिया है और रेलवे की ज़मीन पर पड़े सभी कचरे/मलबे को उठाने के लिए एमसीडी को लगभग 3.9 करोड़ रुपये (कुल लगभग 5.9 करोड़ रुपये) जल्द ही जारी किए जा रहे हैं। एमसीडी ने कचरे की सफाई का काम शुरू कर दिया है ताकि रेलवे ट्रैक और पहुँच मार्गों को साफ़ और सुंदर बनाया जा सके।