1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL 2021: लगातार मिल रही हार के बाद छलका राहुल का दर्द, बोले- समझ नहीं आ रहा क्या बोलूं

IPL 2021: लगातार मिल रही हार के बाद छलका राहुल का दर्द, बोले- समझ नहीं आ रहा क्या बोलूं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL 2021: लगातार मिल रही हार के बाद छलका राहुल का दर्द, बोले- समझ नहीं आ रहा क्या बोलूं

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: आईपीएल के इस सीजन का 21वां मैच सोमवार को पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइजर्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। लगातार हार झेल रही कोलकाता ने पंजाब को मात देकर अंकतालिका जबरदस्त उठाल किया है। कोलकाता इस सीजन में 6 मैच खेलकर 4 हार और 2 जीत के साथ अंकतालिका में पांचवें पायदान पहुंच गई है। KKR ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लबाजी करते हुए पंजाब की टीम 123 रन ही बना सकी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम मे 16.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। लगातार तीन हार झेलने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल का मनोबल गिरा हुआ दिखा। मैच में मिली हार के बाक केएल राहुल ने कहा कि “हार कभी भी आसान नहीं होती है। समझ में नहीं आ रहा है कि क्या बोलूं। हमें नई पिच को बेहतर तरीके से अडैप्ट करना चाहिए था। हम बैट के साथ बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। उम्मीद करता हूं कि खिलाड़ी इससे बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कुछ सॉफ्ट डिसमिसल ने हमारी मुश्किलें बढ़ा दीं। हमें इस हार को भुलाकर अपने सिर ऊंचा रखना होगा और आगे कोशिश करते रहना होगा।“

उन्होंने आगे कहा कि, “रवि बिश्नोई का कैच शानदार था, जब आपके पास जोंटी रोड्स जैसा कोच होता है, तो खिलाड़ियों की फील्डिंग बेहतर होती है। वह हमारा मुश्किल टेस्ट लेते हैं और देखते हैं कि लड़के कैसे रिऐक्ट कर रहे हैं। उम्मीद करता हूं कि हम साथ में आगे बढ़ेंगे और बेहतर होते जाएंगे।“

कोलकाता की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, शनदार फॉर्म में चल रहे सलामीं बल्लेबाज नीतिश राणा बिना खाता खोले पवेलियन वापस लौट गये। मध्य क्रम में राहुल त्रिपाठी ने 41 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद कप्तान इयोन मॉर्गन ने भी नाबाद 47 रनों की पारी खेल टीम को जीतनें में अहम भूमिका निभाई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...