1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. टी-20 रैंकिंग में राहुल और कोहली को हुआ फायदा, पढ़ें कौन किस स्थान पर

टी-20 रैंकिंग में राहुल और कोहली को हुआ फायदा, पढ़ें कौन किस स्थान पर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
टी-20 रैंकिंग में राहुल और कोहली को हुआ फायदा, पढ़ें कौन किस स्थान पर

आईसीसी की ताजा टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में केएल राहुल 816 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गये हैं। वह दूसरे स्थान पर काबिज पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से 55 अंक पीछे हैं। वहीं किंग कोहली ताजा रैंकिंग में आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्हें 1 स्थान का फायदा हुआ है।

इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान 915 अंकों के साथ टॉप पर बरकरार है जबकि ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों के कप्तान एरॉन फिंच चौथे स्थान पर खिसक गये हैं।

राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैनबरा में खेले गए पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 51 रन जबकि सिडनी में खेले गए दूसरे मैच में 30 रन बनाए। अपने इस दमदार प्रदर्शन के कारण वह फिंच को पीछे छोड़कर ताजा रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंच गए।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 में 40 और तीसरे मैच में 85 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अपने इस प्रदर्शन की वजह से किंग कोहली ताजा रैंकिंग में आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। इससे पहले वह 9वें पायदान पर थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...