1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. दिल्ली की जीत पर रहाणे और धवन बोले – जीत से काफी खुश हैं

दिल्ली की जीत पर रहाणे और धवन बोले – जीत से काफी खुश हैं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली की जीत पर रहाणे और धवन बोले – जीत से काफी खुश हैं

बैंगलोर पर दिल्ली की जीत के बाद दिल्ली टीम मैनेजमेंट काफी खुश है। अपने पिछले चार मुकाबलों में हार के बाद दिल्ली की टीम ने सोमवार को बैंगलोर को हराकर अंकतालिका में अपना स्थान दूसरे नंबर पर पक्का किया।

दिल्ली की तरफ से अभी तक सिर्फ छह मैच खेले अनुभवी बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे काफी खुश नजर आए। उन्होंने बैंगलोर के खिलाफ 60 रनों की पारी खेली। उन्होंने कहा मैच के बाद धवन के साथ बात करते हुए कहा – “आखिरकार मुझे खेलने का मौका मिला। जब मैं टीम में नहीं था तो काफी निराश था। मगर अब जीत में योगदान देने के बाद अच्छा लगा। मुझे आपके साथ बैटिंग करके मज़ा आया।

कोच रिकी पोंटिंग ने मुझे बताया कि मैं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने जा रहा हूं और मुझे लगा कि एक अच्छा मौका है। इस तरह के दबाव में होना मेरे लिए एक चुनौती की तरह थी। एक खिलाड़ी के रूप में, अगर आप इस स्थिति में योगदान करते हैं तो आप अच्छा महसूस करते हैं और जब टीम जीतती है तो खुशी दोगुनी हो जाती है।”

इसके बाद धवन भी शांत नहीं रहे। उन्होंने भी अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा – ” हमारे ऊपर दबाव था क्योंकि हमें पता था कि हमें इस मैच को जीतना है, खासकर टूनार्मेंट में शानदार शुरूआत करने के बाद लेकिन फिर हम कुछ मैच हार गए। मैं बहुत खुश हूं कि हमने दूसरे स्थान पर रहते हुए लीग चरण का समापन किया और अब उम्मीद है कि हम 10 नवंबर को फाइनल मैच जीतकर ट्रॉफी उठाएंगे।”

दिल्ली का मुकाबला मुंबई से क्वालीफ़ायर-1 में 5 नवंबर को होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...