1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. रोहित की वापसी से बीसीसीआई पर उठे सवाल, आखिर क्यों नहीं किया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चयन

रोहित की वापसी से बीसीसीआई पर उठे सवाल, आखिर क्यों नहीं किया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चयन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रोहित की वापसी से बीसीसीआई पर उठे सवाल, आखिर क्यों नहीं किया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चयन

हैदराबाद के खिलाफ मैच में खेलने उतरे रोहित शर्मा ने बताया कि वह पूरी तरह से फिट हैं। उन्होंने कहा मैं वापसी करके काफी खुश हूं, काफी टाइम हो गया। मैं अब आगे आने वालों मैचों में खेलने की तरफ देख रहा हूं, देखते हैं क्या होता है। मेरी हेमस्ट्रिंग की चोट एकदम ठीक है।

दरअसल, मुंबई इंडियंस की टीम के अनुसार 18 अक्टूबर को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान उनके दाएं पैर में हैमस्ट्रिंग हो गयी थी। रोहित से हैदराबाद के खिलाफ टॉस के दौरान जबकि उनकी फिटनेस के बारे में पूछा गया था, उन्होंने कहा, ”ऐसा लगता है कि मैं पूरी तरह से फिट एंड फाइन हूं।”

आपको बता दें कि मंगलवार को ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने उन्हें मैदान पर लौटने में जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी थी और उसी दिन रोहित शर्मा ने मैदान वापसी करी। ऐसे में बीसीसीआई पर सवाल खड़े हो गए हैं कि उन्होंने ऑट्रेलिया दौरे पर रोहित का चयन क्यों नहीं किया गया।

हैदराबाद के खिलाफ रोहित ने सात गेंदें खेली और चार रन बनाये। उन्होंने मैच के बाद कहा – यह वो दिन है जिसे हम याद बिल्कुल नहीं रखना चाहेंगे, शायद हमारा इस सीजन का सबसे खराब प्रदर्शन। हम कुछ चीजों को आजमाना चाहते थे, लेकिन वो हमारे पक्ष में नहीं गई। हम जानते थे कि ओस इस मैच में एक बड़ा फैक्टर रहने वाली है और हम चाहते थे कि टॉस को हम जहन में ना रखें, लेकिन हमने अच्छी क्रिकेट नहीं खेली।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...