1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. पंजाब का मुकाबला दिल्ली के साथ, फॉर्म में वापस लौटे विस्फोटक बल्लेबाज, जानिए प्लेइंग इलेवन

पंजाब का मुकाबला दिल्ली के साथ, फॉर्म में वापस लौटे विस्फोटक बल्लेबाज, जानिए प्लेइंग इलेवन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पंजाब का मुकाबला दिल्ली के साथ, फॉर्म में वापस लौटे विस्फोटक बल्लेबाज, जानिए प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत से किंग्स इलेवन पंजाब का मनोबल बढ़ा है। हालांकि आज पंजाब के लिए राह आसान नहीं होगी क्योंकि उसे अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ना है। सत्र की शुरुआत में दो बेहद करीबी मैच गंवाने के बाद किंग्स इलेवन की टीम पिछले दो मैचों में वांछित नतीजे हासिल करने में कामयाब रही है।

Image

यह मुकाबला पंजाब के लिए बेहद अहम है जबकि दिल्ली भी इसे आसानी से नहीं लेने वाली। पंजाब के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हर मैच में जीत जरूरी है तो दिल्ली 14 अंक हासिल कर चुकी है और एक जीत उसके लिए काफी होगी। आज के इस मुकाबले में दोनों टीमों में से दिल्ली बदलाव कर सकती है।

Image

टीम के चोटिल विकेटकीपर रिषभ पंत ठीक हो चुके हैं और वापसी करने को तैयार हैं। उनके टीम में आने से अजिंक्य रहाणे को बाहर बैठना पड़ेगा जबकि शिमरोन हेटमायर को मौका मिलेगा। पंजाब की टीम में बदलाव की उम्मीद कम है।

पंजाब के डेथ ओवर गेंदबाज, ग्लेन मैक्सवेल की खराब फॉर्म और कमजोर मध्यक्रम टीम की चिंता का विषय है जिसे प्ले आफ में जगह बनाने के लिए अपने बाकी बचे पांचों मैच जीतने होंगे। टूर्नामेंट के शीर्ष दो स्कोरर सलामी बल्लेबाजों राहुल (525) और मयंक अग्रवाल (393) की मौजूदगी के बावजूद टीम को जीत हासिल करने के लिए जूझना पड़ा है। क्रिस गेल की सफल वापसी से हालांकि सलामी बल्लेबाजों के ऊपर से दबाव कम हुआ है विशेषकर राहुल अब अधिक खुलकर खेल सकते हैं।

Image

दिल्ली की ओपनिंग पृथ्वी शॉ और पिछले मैच में शतक बनाने वाले शिखर धवन करेंगे। मिडिल आर्डर में श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, शिमरोन हेटमायर होंगे। वहीं अक्षर पटेल और मार्कस स्टोइनिस से तेज रन बनाने की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में कगिसो रबादा और एनरिच नॉर्त्जे के साथ तुषार देशपांडे होंगा। स्पिनर की जिम्मेदारी आर अश्विन और अक्षर संभालेंगे।

पंजाब के पारी की शुरुआत कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ही करेंगे। मिडिल आर्डर में क्रिस गेल के साथ निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल होंगे। नीचले क्रम में दीपक हुड्डा और क्रिस जॉर्डन पर तेजी से रन बनाने की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, जॉर्डन के साथ युवा अर्शदीप होंगे। स्पिर की जिम्मेदारी रवि बिश्नोई और अश्विन संभालेंगे।

KXIP vs DC Dream11 Team - Check My Dream11 Team, Best players list of today's match, Kings XI Punjab vs Delhi Capitals Dream11 Team Player List, KXIP Dream11 Team Player List, DC

पंजाब की टीम का संभावित प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, कृष्णप्पा गौतम या मुरुगन अश्विन, आर्शदीप सिंह

दिल्ली की टीम का संभावित प्लेइंग इलेवन

शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, आर अश्विन, कगिसो रबादा, अनरिच नॉर्त्जे, तुषार देशपांडे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...