1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. अश्विन ने पुजारा को दिया ओपन चैलेंज, कहा पुजारा ने किया यह काम तो आधी मूंछ में खेलने उतरुंगा मैच

अश्विन ने पुजारा को दिया ओपन चैलेंज, कहा पुजारा ने किया यह काम तो आधी मूंछ में खेलने उतरुंगा मैच

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अश्विन ने पुजारा को दिया ओपन चैलेंज, कहा पुजारा ने किया यह काम तो आधी मूंछ में खेलने उतरुंगा मैच

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के अनुभवी स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने भारतीय टीम के नये दीवार चेतेश्वर पुजारा को एक ओपन चैलेंज दे दिया है। दरअसल, अश्निव ने भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर के साथ बातचीत के दौरान कहा कि अगर इंग्लैंड के खिलाफ आने वाली सीरीज में पुजारा ने मोईन अली या किसी अन्य स्पिनर की गेंद पर क्रीज से बाहर निकलकर हवा में शॉट खेला तो वह आधी मूंछ कटवाकर खेलने उतरेंगे।

आपको बता दें कि अश्विन पुजारा को ओपन चैलेंज दिया है। जबकि दूसरी ओर पुजारा अपनी डिफेंसिव तकनीक के लिए जाने जाते हैं और इसके लिए उनकी तारीफ और आलोचना दोनों होती रहती है। सवाल जबाब के इस दौर में राठौर से अश्विन ने पूछा, ‘क्या हम किसी ऑफ स्पिनर की गेंद पर पुजारा को हवा में बड़ा शॉट खेलते हुए देख पाएंगे?’ जिस पर उन्होंने जवाब में कहा, ‘इस पर काम जारी है। मैं उन्हें मना रहा हूं कि कम से कम एक बार वह गेंदबाज के ऊपर से बड़ा शॉट खेलें। वह अभी भी इसको लेकर राजी नहीं हैं।

इसके बाद अश्विन ने कहा कि  ‘अगर वह मोईन अली या किसी अन्य स्पिनर की गेंद पर विकेट के बाहर निकलकर इंग्लैंड सीरीज के दौरान बड़ा शॉट खेलते हैं, तो मैं अपनी आधी मूंछ कटवाकर खेलने उतरूंगा। यह ओपन चैलेंज है।’ जबकि हाल ही में पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 271 रन बनाए और भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली थी।

टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडियाः विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...