1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सीवर संकट को लेकर सड़कों पर उतरे लोग, पदयात्रा निकालकर जताया विरोध

सीवर संकट को लेकर सड़कों पर उतरे लोग, पदयात्रा निकालकर जताया विरोध

ग्वालियर 15 विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने कहा कि सीवर के ओवरफ्लो और गंदे पानी की समस्या से लोगों का जीना दूभर हो गया है, इसके विरोध में पदयात्रा निकाली गई है।

By: Naredra 
Updated:
सीवर संकट को लेकर सड़कों पर उतरे लोग, पदयात्रा निकालकर जताया विरोध

ग्वालियर 15 विधानसभा क्षेत्र में गंदे पानी और सीवर की विकराल समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आया है। लंबे समय से चली आ रही समस्या से परेशान क्षेत्रीय नागरिकों ने जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पदयात्रा निकाली।

नगर निगम पर लगाया उदासीनता का आरोप

हजीरा स्थित पताली हनुमान चौराहे से कांच मिल गेट तक निकाली गई इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन और भाजपा सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि सीवर ओवरफ्लो और गंदे पानी की समस्या से लोगों का जीना दूभर हो गया है।

नगर निगम मुख्यालय को होगा घेराव?

आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर 15 दिनों के भीतर समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में शामिल वक्ताओं ने कहा कि जनता की बुनियादी समस्याओं पर चुप नहीं बैठा जाएगा और समाधान होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...