1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL 2021: PBKS ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, हैदराबाद के पास वापसी का शानदार मौका, जानें किसका पलड़ा भारी

IPL 2021: PBKS ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, हैदराबाद के पास वापसी का शानदार मौका, जानें किसका पलड़ा भारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL 2021: PBKS ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, हैदराबाद के पास वापसी का शानदार मौका, जानें किसका पलड़ा भारी

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: सबसे मजबूत टीमों में से एक मानी जाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद पहली जीत की तलाश में है। बुधवार को इस सीजन का 14वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स के खेलेगी। ऐसे में डेविड वॉर्नर की अगुवाई वाली हैदराबाद को इस सीजन के पहले जीत की उम्मीद रहेगी। दोनो टीमें 3-3 मैच खेल चुकी हैं, पंजाब किंग्स की बात करें तो एक जीत और दो हार के साथ अंकतालिका में सातवें पायदान पर है। जबकि हैदराबाद खेले गय़े तीनों मैच में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है।

यह मुताबला 3: 30 बजे शुरु होगा, पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। पंजाब किंग्स के पास शानदार बल्लेबाजी क्रम है, तो वहीं हैदराबाद टीम अपनी गेंदबाजी के लिए जानी जाती है। दोनो टीमें आपस में 16 मुकाबले खेली हैं, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है। हैदराबाद 11 मुकाबले अपने नाम करने में सफल रही है।  जबकि पंजाब ने 5 मैचों में सफलता प्रात की है। पिछले पांच मैचों में भी सनराइजर्स का पलड़ा भारी रहा, उसने पंजाब से 3 मैच जीते है।

दोनो टीमें इस प्रकार हैं…

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), केन विलियमसन, विराट सिंह, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, ऋद्धिमान साहा, जॉनी बेयरस्टो, जेसन रॉय, श्रीवत्स गोस्वामी, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, केदार जाधव, जे सुचित, जेसन होल्डर, अभिषेक शर्मा अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, टी नटराजन, संदीप शर्मा, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल, बासिल थम्पी, शाहबाज नदीम और मुजीब उर रहमान.

पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरन, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बराड़, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, ईशान पोरेल, दर्शन नालकंडे, क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान, जाय रिचर्डसन, शाहरुख खान, रिले मेरेडिथ, मोइजेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलन, सौरभ कुमार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...